
Hindi, as the official language, is not merely a medium of communication but also a symbol of our cultural identity and pride: Bhattacharya
सीआरपीएफ गु्रप केंद्र बंगरसिया में हिंदी दिवस समारोह का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
भोपाल. गु्रप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), बंगरसिया में हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी दिवस समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मध्यप्रदेश सेक्टर की महानिरीक्षक नीतू डी. भट्टाचार्य ने की। इस मौके पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश सेक्टर मुख्यालय, रेंज भोपाल, गु्रप केंद्र भोपाल, संयुक्त अस्पताल भोपाल, 41वीं बटालियन एवं 107 दु्रत कार्य बल के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Hindi, as the official language, is not merely a medium of communication but also a symbol of our cultural identity and pride: Bhattacharya
शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रयोग पर जोर
हिंदी पखवाड़े के आयोजन का मकसद शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना, कार्मिकों में राजभाषा के प्रति रुचि विकसित करना और सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को गति देना रहा। पखवाड़े के दौरान कार्यालय में विभिन्न साहित्यिक एवं व्यावहारिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
महानिरीक्षक नीतू डी. भट्टाचार्य ने दैनिक प्रशासनिक कार्यों में सरल और व्यावहारिक हिंदी के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक भी है।
इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा समारोह में की गई। इनमें हिंदी व्यवहार प्रतियोगिता, दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला प्रतियोगिता, हिंदी टंकण प्रतियोगिता तथा हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। महानिरीक्षक ने सभी विजेता प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए प्रशस्ति प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी में कामकाज का लिया संकल्प
समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भविष्य में अपने विभागीय कार्यों में अधिकाधिक एवं शत-प्रतिशत हिंदी के प्रयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
