
Four accused arrested for allegedly attacking a passerby with intent to kill and sent to jail
अयोध्या पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान कर छिंदवाड़ा, बैतूल से किया गिरफ्तार
भोपाल. अयोध्यानगर पुलिस ने गुंडागर्दी करते हुए राहगीर पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। युवक देर रात गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर भाई की मदद करने पहुंचा था। यहां बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पॉश कालोनी मिनाल रेजीडेंसी मल्टी में रहकर बदमाश देर रात गदर करते हुए राहगीरों के साथ गाली- गलौच, मारपीट करने के साथ आपराधिक गतिविधियां कर रहे थे।

Four accused arrested for allegedly attacking a passerby with intent to kill and sent to jail
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि 26 मई की रात लगभग 3 बजे अरुण योगी 23, पीस वैली-2, नरेला शंकरी, अयोध्यानगर ने भाई तरुण योगी को फोन कर बताया कि कार का पेट्रोल खत्म हो गया है। इस पर अरुण अपनी स्कूटी से पेट्रोल लेकर काकड़ा अभिनव होम्स के सामने रोड पर पहुंचा। तभी 2 बाइक पर सवार 4 युवक वहां पहुंचे और गालियां देते हुए विवाद करने लगे। फरियादी द्वारा विरोध करने पर आरोपी डंडे से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने भाई तरुण योगी और उसके साथी शिवोम के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। उनमें से एक बदमाश ने भारद्वाज हथियार से युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर सभी आरोपी मौके से भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी ने टीम गठित कर विभिन्न तकनीकी और साक्ष्यों के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर, फरार हो चुके आरोपियों को छिंदवाड़ा और बैतूल क्षेत्र में उनके संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने समीर उर्फ शम्मू 19, सत्यम धनंजय तिवारी 20, अक्षत डेहरिया उर्फ रौनक 20, तीनों निवासी छिंदवाड़ा और शिवम पिंजारे 20, बैतूल, सभी वर्तमान पता जैसमिन अपार्टमेंट, मिनाल रेसीडेंसी, अयोध्यानगर को गिरफ्तार किया है।
