मध्य प्रदेश

वन्यजीव सप्ताह का आगाज, 1200 बच्चों ने दिखाई चित्रकारी में प्रतिभा

Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent
Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent

Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent

वन विहार में ‘जुड़े आवास, वन्यजीवन का विकास’ थीम पर आयोजन
‘वन्यजीव पासपोर्ट’ बनी आकर्षण का केंद्र, पहले दिन 118 लोगों ने कराया पंजीयन
भोपाल. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में ‘जुड़े आवास, वन्यजीवन का विकास’ थीम के साथ राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सप्ताह के पहले दिन अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से चित्रकारी कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं ‘एक फोटो, एक कहानी’ प्रतियोगिता में वन्यजीव और प्रकृति से संबंधित 52 फोटो एवं कहानियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक डॉ. समीता राजोरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक मप्र राज्य वन विकास निगम मनोज कुमार अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) बिंदु शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) बसवराव अन्निगिरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) अर्चना शुक्ला सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावकों ने भी सहभागिता की।

Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent

Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent

‘वन्यजीव पासपोर्ट’ से जुड़ेंगे लोग
वन्यजीव सप्ताह के दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान एवं प्राणी उद्यान भोपाल ने ‘वन्यजीव पासपोर्ट- मेरा 1 प्रतिशत वन्यजीवों के लिए’ अभिनव पहल शुरू की है। इसका मकसद लोगों को केवल सप्ताहभर की गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए वन्यजीव संरक्षण से दीर्घकालिक रूप से जोडऩा है।

दोनों प्रवेश द्वारों पर पंजीयन कराने वाले आगंतुकों को डिजिटल वन्यजीव पासपोर्ट दिया जा रहा है। इसके जरिए वे वन विहार में बनाए गए 10 चैलेंज स्टेशनों में हिस्सा लेकर वन्यजीव और संरक्षण से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। हर सफल चुनौती पर एक स्टाम्प मिलेगा। सभी 10 स्टाम्प हासिल करने वालों को ‘वन्यजीव संरक्षण राजदूत’, 8-9 स्टाम्प वालों को ‘वन्यजीव चैंपियन’ और 5-7 स्टाम्प हासिल करने वालों को ‘वन्यजीव एक्सप्लोरर’ के रूप में प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

पहले ही दिन 118 आगंतुकों ने इस गतिविधि के लिए पंजीयन कराया। अनन्या बोरासी और चिराग नागपाल ‘वन्यजीव संरक्षण राजदूत’ बने, जबकि हर्षित पटेल, खुशी अग्रवाल, मोहित मेवाड़े और हितेश प्रजापति को ‘वन्यजीव चैंपियन’ चुना गया। संरक्षण राजदूतों को एक वर्ष में 12 और चैंपियनों को छह नि:शुल्क प्रवेश दिए जाएंगे।

Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent

Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent

100 से अधिक स्वयंसेवक जुड़े
वन्यजीव सप्ताह की गतिविधियों में मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों और राज्य के बाहर से आए 100 से अधिक स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं। ये स्वयंसेवक चैलेंज स्टेशनों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने के साथ वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संदेश भी दे रहे हैं। आगंतुकों के संकल्प के लिए वन विहार में पांच स्थानों पर संरक्षण दीवारें बनाई गई हैं। यहां बच्चों, अधिकारियों और अन्य आगंतुकों ने संरक्षण का संकल्प लेकर हस्ताक्षर किए।

Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent

Wildlife Week kicks off; 1,200 children showcase their artistic talent

विभिन्न संस्थाओं ने लगाई प्रदर्शनी
वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर ईको टूरिज्म बोर्ड, सामाजिक वानिकी, बांस मिशन, क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, विंध्य हर्बल/एमएफपी पार्क, जैव विविधता बोर्ड और रीजनल साइंस सेंटर सहित विभिन्न संस्थाओं की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। इनका मकसद वन्यजीव, जैव विविधता और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

2 अक्टूबर को होंगे ये आयोजन
वन्यजीव सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को वन विहार में विभिन्न गतिविधियां होंगी। सुबह 7 से 9 बजे तक पक्षी अवलोकन। 10 बजे से विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए क्ले मॉडलिंग, पेपर क्राफ्ट और स्टोन पेंटिंग की सृजनात्मक कार्यशाला। 10 से दोपहर 1 बजे तक ‘मध्यप्रदेश के वन्यजीव’ विषय पर स्टोन पेंटिंग और वुडन टाइल पेंटिंग प्रतियोगिता। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए कहानी प्रतियोगिता। खुले वर्ग के लिए खजाने की खोज प्रतियोगिता। वन्यजीव सप्ताह का मकसद आमजन, विद्यार्थियों और पर्यटकों को वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास एवं जैव विविधता के प्रति जागरूक करना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment