
Bhopal’s Kamal Chawla and Mohammad Uzair will throw down the challenge in the 8-ball pool competition
भोपाल. विश्व चैंपियन World champion क्यू स्पोट्र्स खिलाड़ी कमल चावला Kamal Chawla और उनके शिष्य मोहम्मद उजैर Mohammad Uzair को द्वितीय कॉमनवेल्थ 2nd Commonwealth क्यू स्पोट्र्स चैंपियनशिप में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। गुजरात के अहमदाबाद Ahmedabad,Gujarat स्थित वीर सावरकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी ही-बॉल पूल Heyball pool स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
पिछले छह महीनों के प्रदर्शन के आधार पर मिला मौका
बिलियड्र्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में कमल चावला और मोहम्मद उजैर को पिछले छह महीनों के प्रदर्शन और संभावनाओं को देखते हुए वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया गया है। दोनों खिलाडिय़ों के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
38 कॉमनवेल्थ देशों के 88 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
चैंपियनशिप में कॉमनवेल्थ के 38 देशों के कुल 88 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान ही-बॉल पूल के अलावा स्नूकर, 10-बॉल पूल, ब्लैक-बॉल पूल और कैरम-बॉल पूल की स्पर्धाएं भी आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न क्यू स्पोट्र्स प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
भोपाल में क्यू स्पोट्र्स को मिलेगा बढ़ावा
कमल चावला और मोहम्मद उजैर को मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री को भोपाल और मध्य प्रदेश में क्यू स्पोट्र्स के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों खिलाडिय़ों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी से प्रदेश के उभरते खिलाडिय़ों को प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर बिलियड्र्स, स्नूकर और पूल जैसे खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। दोनों खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोडऩे के इरादे से प्रतियोगिता में उतरेंगे।
