पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को साथ आने का दिया न्योता

पटना
जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दावा किया कि उनके पास बिहार के विकास का ब्लूप्रिंट है। उन्होंने बिहार के विकास को लेकर जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को साथ आने का निमंत्रण भी दिया। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव ने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास के लिए कोई मॉडल नहीं है। मेरे पास बिहार के विकास के लिए अगले 3 साल का ब्लू प्रिंट है। अगर प्रशांत किशोर बिहार के विकास में सहयोग देना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

उन्होंने राजद के 15 सालों के शासन पर सवाल उठाया और कहा कि जनता अब पक्ष और विपक्ष दोनों से ऊब चुकी है और एक नया गठबंधन चाहती है। हम एक मजबूत संकल्प लेकर प्रशांत किशोर, जीतन राम मांझी, कन्हैया कुमार  और वाम दलों के साथ एक नया मोर्चा बनायेंगे। उन्होंने 23 फरवरी को भारत बंद की अपील की और कहा कि भीम आर्मी भी इसका समर्थन करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एजाज अहमद, प्रेमचंद सिंह,राजेश रंजन पप्पू, अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment