देश

वैलेंटाइन्स डे पर इस राज्य में मनाया जाएगा मातृ-पितृ पूजन दिवस, सरकार का आदेश

सूरत
14 फरवरी 2020 को जब पूरी दुनिया वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) मनाएगी, तब भारत के एक राज्य में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सरकारी विभाग द्वारा आदेश भी जारी किया जा चुका है।

गुजरात के सूरत में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि 'स्कूली बच्चों में भारतीय संस्कृति व मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवास का आयोजन किया जाए।' ये सर्कुलर सभी सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया गया है। इसमें ये भी बताया गया है कि पूजन दिवस को किस तरह मनाया जाए।

हालांकि सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम का विपक्ष विरोध कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा है कि 'हम सभी को अपनी संस्कृति और अपने जीवन में माता-पिता की अहमियत पता है। ऐसी गतिविधियों की जगह राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता व स्तर बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। राज्य शिक्षा विभाग दिशाहीन है, इसलिए इस तरह का ड्रामा हो रहा है।'

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment